Ambala: कार की डिक्की में रखे सूटकेस में मिली लापता बच्चे की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambala: हरियाणा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां घर से तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के एक 13 वर्षीय छात्र का शव कार की डिक्की में रखे सूटकेस में मिला है. सूचना पर पड़ाव थाना पुलिस और सीआईए 2 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

चार बहनों का इकलौता भाई था
बताया जा रहा है कि अंबाला छावनी की दूधला मंडी में शुक्रवार एक कार की डिक्की में 13 वर्षीय बच्चे का शव मिला है. लाश को सूटकेस में डालकर कार की डिक्की में रखा गया था. वहीं, आरोपी कार को दूधला मंडी के पास लावारिस हालत में छोड़ गए. जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र चार बहनों का इकलौता भाई था. पिता देवी साहे ने बताया की वह रेलवे में पॉइंट्स मैन के पद पर कार्यरत है.

मृत बच्चे के पिता ने बताया
मृत बच्चे के पिता ने बताया कि घर पर एक दिन पहले ही फिरौती मांगने का लेटर आया था. उसमें चार लाख नकदी और गहने की डिमांड का जिक्र था. उसके बाद वह लेटर में लिखी जगह अंबाला छावनी की जग्गी सिटी सेंटर पुलिस के साथ पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई नहीं आया था. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This