Ambedkarnagar: प्रेम प्रसंग में युवक को थाने लाई थी पुलिस, हुआ फरार, चढ़ा खंभे पर, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambedkarnagar: प्रेम प्रसंग को लेकर आपने तरह-तरह का ड्रामा सुना और देखा होगा. कुछ इसी तरह का ड्रामा अंबेडकरनगर से सामने आ रहा है. प्रेम प्रसंग के मामले में जिस युवक को पुलिस थाने लाई थी, वह पुलिस को चमका देकर फरार हो गया और हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गया. वह जान देने की धमकी देने लगा. उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस को लड़की को मौके पर बुलाने को विवश होना पड़ा.

शौच के बहाने थाने से हुआ फरार
यह मामला अहिरौली का है. बताया जा रहा है कि अहिरौली क्षेत्र के विकवाजीतपुर निवासी अंकुश गुप्ता को प्रेम प्रसंग के मामले में शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात थाने पर बैठा लिया था. बुधवार की सुबह युवक शौच के बहाने फरार हो गया. इसके बाद दरवन के पास हाईटेंशन तार वाले खंभे पर चढ़ गया.

खंभा से नीचे उतारने के लिए बुलाना प्रेम प्रसंग से जुड़ी युवती को
इसकी जानकारी होते ही अहिरौली पुलिस टीम के अलावा सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे, लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जान देने की धमकी लेने लगा. युवक प्रेमिका और मीडिया कर्मी को मौके पर बुलान पर अड़ा रहा. प्रेम प्रसंग से जुड़ी युवती और उसके पिता को पुलिस ने मौके पर बुलाया. एएसपी और स्थानीय लोगों के कई घंटे के प्रयास के बाद युवक नीचे उतरा.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version