अमेरिका: कैलिफोर्निया के चेस बैंक बिल्डिंग में बम की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Bomb Threat: अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां कैलिफोर्निया में चेस बैंक की बिल्डिंग में बम की धमकी से हड़कंप मच गया. एक व्यक्ति ने खुद को कई समुदाय सदस्यों के साथ बिल्डिंग के अंदर बंद कर लिया.

बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग ने घटना का विवरण साझा करते हुए बताया कि उन्हें दोपहर लगभग 1:00 बजे (स्थानीय समय) चेस्टर एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट पर स्थित चेस बैंक बिल्डिंग में बम की धमकी मिलने की रिपोर्ट के संबंध में एक कॉल आया.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह पाया गया कि एक वयस्क व्यक्ति ने समुदाय के कई सदस्यों के साथ खुद को इमारत के अंदर बंद कर लिया था. हालांकि, अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारत तथा आस-पास के व्यवसायों के चारों ओर एक घेरा बना दिया. समुदाय के कुछ सदस्य वहां से सुरक्षित निकल पाने में कामयाब रहे.

बयान में कहा गया है कि उसकी रिहाई के समय क्राइसिस नेगोशिएशन टीम के अधिकारी और सदस्य टेलीफोन के जरिए उस व्यक्ति के संपर्क में रहे. कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. एबीसी न्यूज के मुताबिक, बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग के सार्जेंट एरिक सेलेडॉन ने पत्रकारों को बताया, “हमारी संकट वार्ता टीम के सहयोग और एफबीआई की वार्ता टीम की मदद से हम बंधकों में से एक का सुरक्षित आत्मसमर्पण करवाने में सफल रहे.”

पुलिस के हवाले से आगे बताया गया आस-पास के इलाके में कई इमारतों को खाली करा लिया गया है. एफबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी मदद कर रहे हैं और राज्य भर से अन्य संसाधन भी आ रहे हैं.

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version