अमेरिकाः शिकागो में हुए सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा की मौत, पांच लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chicago Accident: अमेरिका में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना शिकागो के पास इंटरस्टेट 65 पर हुई. इस दुर्घटना में 25 वर्षीय एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, छात्रा की पहचान नव्या गडूसू के रूप में हुई है, जिसे रविवार की रात लेक काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने मृत घोषित कर दिया.

राज्य पुलिस के मुताबिक

राज्य पुलिस के मुताबिक, एक दूसरी कार का चालक गाड़ी को बाईं ओर मोड़ने की कोशिश कर रहा था. तभी कार मिनीवैन से टकरा गई, जिससे मिनीवैन सड़क से उतरकर एक खाई में जा गिरी. अधिकारियों ने बताया कि जिस वाहन में तकनीकी खराबी थी और जिसके पीछे मिनीवैन चल रही थी, उसे कोई टक्कर नहीं लगी.

आम की पेटियों पर बैठे थे पांच लोग

आगे की जानकारी में ये बात सामने आई कि मिनीवैन में केवल आगे की दो सीटें थीं. राज्य पुलिस ने बताया कि बाकी पांच यात्री बिना सीट बेल्ट के आम की पेटियो पर बैठे थे. शिकागो में मौजूद भारतीय दूतावास ने घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह मृतक के परिवार के संपर्क में है.

दूतावास ने X पर पोस्ट में कहा…

दूतावास ने X पर पोस्ट में कहा, “शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडूसू के दुखद निधन से हम बहुत दुखी हैं. इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं.” दूतावास ने आगे कहा कि वह मृतक के परिवार के साथ-साथ उन दोस्तों और समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है, जो दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद में जुटे हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This