इजरायल पर अटैक के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘ईरान में हैं तो निकल जाएं’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: एक बार फिर पश्चिम एशिया में संकट के बादल छा गए हैं. ईरान-हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक हो रहे हैं.  इन हमलों के बीच ईरान में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

तेहरान में भारतीय दूतावास ने कहा, “क्षेत्र में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें. जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें भी सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकल जाएं.”

उड़ानें रद करने का ऐलान

ईरानी मीडिया की खबरों के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी ईरान के केरमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद करने का ऐलान किया है. ये ऐलान आज सुबह इजरायल द्वारा तेहरान के साथ-साथ इस्फहान और तबरीज को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद आई हैं.

ईरान से इजरायल पर दागे गए रॉकेटों की बौछार ने यरूशलम के साथ-साथ रामल्ला और डेड सी के आस-पास के इलाकों को भी निशाना बनाया है. वहीं, यमन के विद्रोही गुट ने इजरायल पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसने कब्जे वाले जाफा इलाके में इजरायल के संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया.

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि पश्चिमी शहर केरमानशाह के आस-पास आज सुबह दुश्मन के लक्ष्यों का मुकाबला करने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए गए है.

Latest News

Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल! कुछ घंटों में स्वाहा हुए निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 800 अंक तक टूट गया जबकि निफ्टी 23,100 के करीब फिसल गया. कुछ ही घंटों में निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.

More Articles Like This

Exit mobile version