Prashant Kishor: बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. नेता से लेकर आम जनता में आक्रोश भरा हुआ है. वहीं, अब इस मामले पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोरबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चाहे भरत तिवारी मार दिए जाएं, नीट की छात्रा के साथ कुछ गलती हो जाए या बेगूसराय में महिला के साथ अपराध हो जाए, जाति देखकर अपराध नहीं हो रहा है, सारे लोगों के साथ अपराध हो रहा है क्योंकि आपने एक अपराधी को मुख्यमंत्री बनाया है.
एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है
प्रशांत किशोर सीएम सम्राट चौधरी को लेकर कहा, “हम डंके की चोट पर कहते हैं, डरते नहीं हैं. अभी कैमरे पर बोल रहे हैं कि एक नंबर का पक्का अपराधी आदमी है.” उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी पर सात लोगों की हत्या का आरोप है. आरोप नहीं है वो अभियुक्त है. जेल में था. सातवीं फेल है. हर तरह का कर्म-कुकर्म किया है. उसको आपने (लोगों ने) मुख्यमंत्री बनाया है और कहते हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है. अपराधी प्रवृत्ति का आदमी अगर सीएम की कुर्सी पर बैठेगा तो राम-नाम थोड़ी जपेगा? अपराध तो बढ़ेगा ही, भ्रष्टाचारी को कुर्सी पर बैठाइएगा तो भ्रष्टाचार होगा ही.”
भरत भूषण तिवारी फर्जी एनकाउंटर पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
हमें गर्व है कि हमने प्रशांत जी जैसे निर्भीक नेता को चुना है, जो सातवीं फेल और सात लोगों की हत्या के आरोपी बिहार के वर्तमान राजा से डरते नहीं हैं। pic.twitter.com/VcAtIfuOqN
— Anup Maithil (@MaithilAnup) June 23, 2026
बिहार के लोगों को अच्छा आदमी नहीं चाहिए Prashant Kishor
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि प्रशांत किशोर के हारने-जीतने से बिहार नहीं सुधरेगा. ये तब सुधरेगा जब आप वोट सही से देंगे. उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “केसी सिन्हा खड़े हुए… इतने बड़े गणितज्ञ, उन्हें 15 हजार वोट मिला, और जिसका एमएमएस वायरल हुआ उसको 1.25 लाख वोट आया. इसके बाद भी अगर कुम्हरार की जनता आकर कहेगी कि हमको अच्छा आदमी चाहिए… तो क्यों अच्छा आदमी चाहिए? बिहार के लोगों को अच्छा आदमी नहीं चाहिए… कोई अच्छा आदमी खड़ा होता है तो आप कहते हैं कि बिहार में ये नहीं चलेंगे…”

