Amritsar: आवाज सुन BSF जवानों ने चलाया अभियान, मिली तीन किलो हेरोइन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: शनिवार की सुबह बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अमृतसर के सीमांत गांव दाओके से तीन किलो हेरोइन बरामद की. तीन पैकेटों में बरामद 3.2 किलो हेरोइन को बीएसएफ अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल, घरिंडा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया
इस संबंध में बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बल की टुकड़ी शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि अमृतसर के पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रही थी. इस दौरान बल के जवानों ने तड़के फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी. इस पर तत्काल हरकत में आए बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरु कर दिया. इस दौरान एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए. उन्हें खोलकर जांच करने के बाद उसमें 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version