अमृतसर: पुलिस ने पांच हथियार तस्करों को दबोचा, आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: अमृतसर से अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के भंडाफोड़ की खबर सामने आई है. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं.

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे. आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेशी तस्करों से संपर्क बनाए हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाई जाती थी. इसके बाद इन हथियारों और ड्रग्स को पंजाब के विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था.

डीजीपी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 8 अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद की गई है. यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और संगठित अपराध से जुड़े लोगों को अवैध हथियार सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version