Andhra Pradesh: अनकापल्ली में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 15 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अनकापल्लीः आंध्र प्रदेश से हादसे की खबर आ रही है. यहां बुधवार को अनाकापल्ली जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में कम से कम 15 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, घटना अच्युटापुरम के विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री की है.

बताया जा रहा है कि बुधवार को फैक्ट्री के एक रिएक्टर में अचानक विस्फोट होने से कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने अनकापल्ली की एसपी दीपिका के हवाले से बताया कि अच्युटापुरम एसईजेड की एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना में 15 लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

गृह मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने जिला कलेक्टर और एसपी को विस्फोट स्थल का दौरा करने और घायल श्रमिकों को बेहतर उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है.

Latest News

LPG Supply: LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों के लिए उत्पादन कोटा तय

LPG Supply: देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. कुल 63,810 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है.

More Articles Like This