Andhra Pradesh: हादसे का शिकार हुआ मिनी ट्रक, सात लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां पूर्वी गोदावरी जिले में एक मिनी ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में उस पर सवार सात लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा देवरापल्ली मंडल के चिन्नईगुडेम के चिलका पकाला इलाके में हुआ.

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक नरसिम्हा किशोर ने इस घटना के संबंध में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, एक की जान बच गई और वह ठीक है.

उन्होंने बताया कि काजू से लदा एक मिनी ट्रक टी नरसापुरम मंडल के बोर्रामपलेम से निदादावोलु मंडल के ताडीमल्ला जा रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया. काजू की बोरियों के नीचे दबने के कारण लोगों की मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बोरियों के नीचे से शव को निकाला और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा.

Latest News

New York Church Explosion: न्यूयॉर्क के चर्च में भीषण धमाका, दमकलकर्मी सहित पांच लोग घायल

New York Church Explosion: अमेरिका से विस्फोट की खबर सामने आई है. यहां न्यूयॉर्क के उत्तरी हिस्से में एक...

More Articles Like This

Exit mobile version