असमः भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 जोरहाट में क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air Force Aircraft Crashes: असम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के तुरंत बाद आग की जद में आ गया. इस घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू कर दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसमें अचानक आग लग गई और घना धुआं उठने लगा. यह नजारा काफी भयावह था, जिसे देखते ही एयरपोर्ट और वायुसेना की फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया, ताकि आग फैलने से रोका जा सके.

jorghat

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एएन-32 विमान जोरहाट हवाई पट्टी पर उतरने का प्रयास कर रहा था. हालांकि, भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों की माने तो, दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है. फिलहाल प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

Latest News

असम CM का फैसला, 18+ उम्र वालों को नहीं मिलेगा आधार कार्ड, ST, SC और चाय बागान समुदायों को 2027 तक छूट

Assam: असम में 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए आधार कार्ड जारी करने पर रोक लगा...

More Articles Like This

Exit mobile version