Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है. बड़े पैमाने पर आग बुझाने के अभियान और आपातकालीन निकासी व्यवस्था की गई. इस बीच, स्पेन और फ्रांस के कुछ हिस्सों में हालात फिर से बिगड़ गए हैं.

घर छोड़ने को विवश हुए लाखों लोग

यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और कम बारिश के कारण जंगल में भीषण आग भड़क उठी है. फ्रांस और स्पेन के कई गांव तबाह हो गए हैं और लाखों लोगों को घर छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा है. तेज हवाओं के कारण ग्रीस में आग भड़क उठी, जहां हाल के दिनों तक गर्मी की लहरें कम थीं और आग लगने की घटनाएं अपेक्षाकृत कम हुई थीं.

फ्रांस के दक्षिण-पूर्व में तीन दिन पहले काबू में आई आग शुक्रवार को फिर भड़क उठी और छह घंटे में 1,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल गई. लगभग 2,500 लोगों को रात भर में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, और शनिवार को हवाएं तेज होने और आग पर काबू पाने के प्रयासों को जटिल बनाने की आशंका के चलते दमकल कर्मियों ने अतिरिक्त सहायता बुलाई है. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.

Latest News

अंडमान को पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए बनेगा विजन डाक्यूमेन्ट: डा. दिनेश शर्मा

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version