ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमलाः हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US War: ओमान तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जहाज पर हुए हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है. आदित्य हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और पालाउ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे. उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्रवासी शोक में डूब गए.

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. घटना के बाद 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीय नाविक लापता हो गए थे. बाद में बचाव अभियान के दौरान तीनों के मृत होने की पुष्टि की गई, जिनमें आदित्य शर्मा भी शामिल थे. आदित्य, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ के निवासी थे और तेल टैंकर पर डेक कैडेट के पद पर कार्यरत थे. इस युवा की मौत की पुष्टि होने जहां परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं क्षेतत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय तेल टैंकर पर कुल 24 चालक दल के सदस्य मौजूद थे. हादसे के उपरांत, 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन तीन भारतीय क्रू सदस्य लापता हो गए थे. दुर्भाग्यवश, लापता सदस्यों में आदित्य शर्मा भी शामिल थे. व्यापक खोज अभियान चलाए जाने के बाद, उनकी मौत की सूचना सामने आई.

घटना के बाद से आदित्य के परिवार की चिंताएं लगातार बढ़ रही थीं. उनके पिता, राजेश शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संबंधित एजेंसियों से अपने बेटे की सुरक्षित तलाश के लिए मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने यह भी बताया था कि अप्रैल माह में आदित्य ने जहाज पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न की शिकायत की थी और वह जहाज छोड़ना चाहता था.

Latest News

01 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 1 August 2026: शनिवार का पंचांग, तृतीया तिथि, शोभन योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, सूर्योदय-सूर्यास्त और आज के सभी शुभ-अशुभ समय यहां जानें.

More Articles Like This