Ayodhya: बच्चों के विवाद में चली गोली, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: अयोध्या जिले से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव में पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चली. इस घटना में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

घटना के बाद फरार हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव में पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों में विवाद के बीच गोली चली. गोली लगने से दो लोग घायल हो गए. दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां समरजीत सिंह के पुत्र विवेक सिंह की मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version