अयोध्याः शहकारिता विभाग के JE पर भ्रष्टाचार के आरोप! ठेकेदारों से वसूली की शिकायत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्याः यूपी के अयोध्या से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां शहकारिता विभाग के अयोध्या सर्किल में संविदा पर कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. विभागीय कर्मचारियों में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है.

सूत्रों की माने तो, संबंधित जेई पर ठेकेदारों से काम दिलवाने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली करने का आरोप है. हैरान करने वाली बात यह है कि यह धन सीधे एक निजी कंपनी के बैंक खाते से लिया गया है. जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

सूत्रों की माने तो, ठेकेदारों को धमकाकर या काम रुकवाने की चेतावनी देकर भुगतान लेने की शिकायतें भी सामने आई है. ऐसा आरोप है कि भुगतान न करने पर फाइलें लटकाई जाती थी और बिल पास नहीं किए जाते थे.

यह मामला सामने आने के बाद विभागीय कर्मचारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजी गई है और जांच की मांग की जा रही है. फिलहाल, अधिकारी स्तर पर मौखिक जांच शुरु होने की खबर है, जबकि अधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

ठेकेदार ये दावा कर रहे हैं कि अगर जांच निष्पक्ष हो, तो कई और मामले उजागर हो सकते है. विभागीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. अगर मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो. संबंधित जेई पर कार्रवाई की गाज गिरने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Latest News

Sensex opening Bell: मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 120 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Sensex opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और...

More Articles Like This