अयोध्याः सपा सांसद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ FIR, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्याः अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ अपहरण, धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, पांच-छह अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा पीड़ित रोहित तिवारी ने कोतवाली नगर में दर्ज कराया है.

कोतवाली नगर क्षेत्र के स्टेट बैंक तिराहे के पास अपहरण कर मारपीट का आरोप है. जमीन की खरीददारी में कमीशन देने को लेकर विवाद हुआ था.

मालूम हो कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन से दावेदार हैं, अजीत प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं, वहीं, पीड़ित रोहित तिवारी थाना पूराकलंदर के पलिया रिसाली गांव का रहने वाला है.

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This

Exit mobile version