Azamgarh: कार की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता सहित तीन की मौत, पूरी रात सड़क पर पड़े रहे शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azamgarh Accident: यूपी से आजमगढ़ से सड़क हादसे की खबर आ रही है. शनिवार की देर रात यहां बरदह थाना क्षेत्र के बकेस गांव गेट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पूरी रात तीनों का शव इधर-उधर पड़ा रहा. सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि दादा-पोता तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे.

तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे बाइक सवार
जानकारी के अनुसार, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी शोभनाथ (55 वर्ष) चकियाडीह सिधौना निवासी पदमनाथ सिंह (50) और उनके पौत्र शिवांश (10 वर्ष) के शनिवार को बाइक से अपनी बहन के घर जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत भकूरा गांव गए थे. वहां से तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए तीनों लोग बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव पहुंचे.

दुर्घटना के बाद कार छोड़ फरार हुए सवार
तिलकोत्सव समारोह में खाना खाने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस घर जाने के लिए निकले. इसी दौरान देर रात बरदह थाना क्षेत्र के बकेश गांव गेट के पास कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई. हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए. बाइक सवार तीनों मृतकों का शव पूरी रात सड़क पर ही इधर-उधर पड़ा रहा.

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
भोर में लगभग 5 बजे टहलने व शौच आदि के लिए निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर बाद बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया. कार बरदह थाना क्षेत्र के उदियहवा गांव निवासी किसी व्यक्ति की होने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This