बहराइच हिंसा: मृतक युवक के परिजनों से मिले CM योगी, मदद का भरोसा दिलाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सीएम आवास पर बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार वालों से मुलाकात की. इस दौरान और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने अपनी बात रखी और न्याय की मांग की है. परिवार के साथ महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहे.

मालूम हो कि बीते रविवार की देर शाम बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में रामगोपाल मिश्रा (24 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने तोड़-फोड़ के साथ ही आगजनी की थी. प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है.

इसके पहले मीडिया से बातचीत में मृतक युवक के परिजनों ने न्याय की मांग की थी. उन्होंने कहा कि दोषियों का उनके सामने एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए.

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This

Exit mobile version