बहराइच हिंसा: मृतक युवक के पिता बोले- न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करूंगा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइचः बहराइच हिंसा मामले में हैरान करने वाली खबर आ रही है. इस हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाशनाथ मिश्रा ने कहा कि मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं. यदि न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा. उनके इस बयान से हड़कंप मच गया गया है. मालूम हो कि बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था. शुक्रवार को सीजेएम के सामने पेश करने के बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मृतक के पिता कैलाशनाथ ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हमें पूरा न्याय नहीं मिला है. जो मेरे बेटे के साथ हुआ है, वो आरोपियों के साथ भी हो. उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. वहीं, मृतक युवक की पत्नी रोली मिश्रा ने भी दोषियों को कड़ी से कड़ी से सजा देने की मांग की है.

महसी तहसील की महाराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों से नानपारा के हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू को पुलिस की गोली से घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. वहीं, तीन अन्य आरोपियों अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था. शुक्रवार को सीजेएम आवास पर आरोपियों की पेशी होने के बाद पांचों आरोपियों को आरआरएफ, पीएसी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा में 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

Latest News

अंडमान को पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए बनेगा विजन डाक्यूमेन्ट: डा. दिनेश शर्मा

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version