बहराइच हिंसाः शुरू हुई इंटरनेट सेवा, महाराजगंज में खुली कई दुकानें, पुलिस मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइचः बीते रविवार की देर शाम बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बवाल हुआ था. इस घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. तीन युवक घायल हो गए थे. इससे स्थित तनावपूर्ण हो गई थी. तोड़-फोड़ के साथ आगजनी की घटनाएं हुई थी.

इस घटना को लेकर बीते चार दिनों से यहां पर आघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल था. शांति व्यवस्था के मद्देनजर इंटरनेट की सेवाएं पूरे जिले में बंद कर दी गई थी. हालांकि, अब स्थिति सामान्य हो रही है. बृहस्पतिवार को प्रभावित इलाका महाराजगंज में दस प्रतिशत दुकानें खुली हैं और ज्यादातर दुकानें बंद है. यहां के बैंक भी खोले गए हैं. इससे धीरे-धीरे क्षेत्र में माहौल शांति मय हो रहा है.

आशा जताई जा रही है कि कुछ दिनों में ही माहौल पूरी तरह सामान्य हो जाएगा. यहां पर सुरक्षा के लिए अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है. अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं. डीएम, एसपी द्वारा लगातार चक्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. जिले में इंटरनेट सेवा बुधवार की देर रात को बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की है.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version