बहराइच हिंसा: अब एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी पर गिरी गांज, हटाये गए

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइचः दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के बाद अफसरों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. सोमवार को बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया. उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है. वहीं, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे दुर्गा प्रसाद तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया. मालूम हो कि इसके पहले डिप्टी एसपी को निलंबित कर दिया गया था.

मालूम हो कि बहराइच में 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद जिले के कई इलाकों में जमकर उपद्रव हुआ था. इस दौरान आगजनी के साथ ही तोड़-फोड़ की घटनाएं हुई थी. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आया था. हालांकि, पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News

नाइजीरिया में बड़ा एयरक्राफ्ट हादसा, 32 की मौत, ओंडो में क्रैश हुआ सैन्य विमान

Nigerian Military Aircraft Crashes: नाइजीरिया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी...

More Articles Like This