बालासोरः दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू, कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha: बालासोर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया. कुछ इलाकों में जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी है. इसकी जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस ने लोगों को अपने घरों से न निकलने का आग्रह किया. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की. उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिलाधिकारी को तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए. अब तक पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मवेशियों की कुर्बानी के विरोध में धरना के दौरान हुई थी झड़प
मालूम हो कि बालासोर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर लोगों के एक समूह ने विरोध किया. वे इसका विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए. पुलिस के मुताबिक, दूसरे समूह के लोगों ने धरने पर बैठने वालों पर पथराव किया. इसको लेकर दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में ही मौजूद हैं. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने यहां फ्लैग मार्च किया.

अब तक 30 लोग गिरफ्तार
इस मामले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं. एक अधिकारी ने कहा, “कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा. न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी. सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है.”

बालासोर पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया
बालासोर पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है. इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है. फिलहाल, स्थिति नियंत्रित है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version