Bangladesh: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले सनसनीखेज वारदात, हिंदू कारोबारी की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां चुनाव से पहले एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई. सोमवार की रात यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब दो दिन बाद ही इस दक्षिण एशियाई देश में आम चुनाव के लिए मतदान होना है.

यह घटना मेमेनसिंह जिले में हुई है. इसी जिले में पहले भी दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू व्यक्ति निर्मम हत्या कर दी गई थी. घायलावस्था में भीड़ ने उसे जीवित आग के हवाले कर दिया था.

अभी जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, उनकी पहचान सुषेन चंद्र सरकार (62 वर्ष) के रूप में हुई है. वह धान के व्यापारी थे और डाकिनकांडा गांव में रहते थे. उनकी दुकान ‘भाई भाई एंटरप्राइज’ बोगर बाजार के चौराहे पर है.

दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला शव

पुलिस के मुताबिक, हत्या रात 11 बजे हुई. अज्ञात हमलावरों ने सुषेन चंद्र सरकार पर तेज हथियार से हमला किया. फिर उन्हें दुकान के अंदर छोड़ शटर बंद कर दिए. पुलिस ने कहा कि परिवार के लोग जब उन्हें ढूंढने गए, तो दुकान के अंदर खून से लथपथ उनका शव मिला.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version