CM शुभेंदु के सख्त एक्शन से बांग्लादेशियों में खलबली, वापस जाने के लिए सीमा के पास दिखे घुसपैठिए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladeshi Migrants: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन शुरु हो गया है. सीएम का पद संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है. ऐसे में मुख्यमंत्री शुभेंदु के सख्त एक्शन से बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. बांग्लादेश वापस जाने के लिए बॉर्डर के पास वाले इलाकों में घुसपैठियों की भीड़ दिखाई देने लगी है.

SIR के दौरान भी वापस गए थे घुसपैठिए

मालूम हो कि कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में SIR की घोषणा के बाद नॉर्थ 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में बिथरी हकीमपुर चेक पोस्ट से हजारों अवैध घुसपैठिए बांग्लादेश वापस चले गए थे. वे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे थे. हाल ही में राज्य में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. एक बार फिर से बिथरी हकीमपुर चेक पोस्ट पर वही तस्वीर कैद हुई है. चेक पोस्ट पर बांग्लादेश वापस जाने के लिए फिर से घुसपैठियों की भीड़ दिख रही है.

सोमवार को दोपहर के बाद कई बांग्लादेशी अवैध घुसपैठिए बिथरी हकीमपुर चेक पोस्ट पर बांग्लादेश लौटने का इंतजार करते दिखे. घुसपैठियों का दावा है कि वे दलालों की मदद से बॉर्डर पार कर एक से डेढ़ साल पहले काम के लिए बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आए थे. मुख्यमंत्री के घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद ही वे सभी अवैध घुसपैठिए बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे हैं. बीएसएफ से हरी झंडी मिलते ही उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा.

Latest News

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी बंगाल जैसी बडी जीत: डा. दिनेश शर्मा

सीतापुर/लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव...

More Articles Like This

Exit mobile version