Barabanki: कोहरे के धुंध में नहर में गिरी कार, एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki: आएदिन घना कोहरा हादसे का कारण बन रहा है. इसी क्रम में शनिवार की देर रात बाराबंकी में घने कोहरे की धुंध की वजह से एक कार नहर में गिर गई. इस हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा पानी में लापता है. एनडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि यह हादसा बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ.

किसी कार्यक्रम में जा रहे थे कार सवार युवक
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब दस बजे लखनऊ के बख्शी का तालाब के पांच युवक होंडा इमेज कार से देवा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लखनऊ लौट रहे थे.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस दौरान तेज रफ्तार कार देवा कुर्सी मार्ग पर इब्राहिमपुर गांव के पास सीधे शारदा नहर में गिर गई. उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर रात करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया. तीन युवकों को निकाल लिया गया. जबकि देर रात नितिन मिश्रा (35) का शव एक किलोमीटर दूर नहर में मिला.

कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया
इस संबंध में देवा के कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लापता हुए युवक की तलाश नहर में की जा रही है. एनडीआरएफ को बुलाया गया है। रेगुलेटर से नहर का पानी बंद करवा दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम स्टीमर से लापता युवक की तलाश कर रही है. संभावना है कि यह हादसा घने कोहरा की वजह से हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version