बाराबंकी: DM ऑफिस में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, इलाका कराया गया खाली, सर्च अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाराबंकी: बाराबंकी से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां जिलाधिकारी कार्यालय में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते हीबम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और सर्च अभियान चला रही है. इलाके को खाली करा दिया गया. एक-एक कमरे और अलमारियों की तलाशी ली जा रही है. बताया गया है कि बम की सूचना तमिलनाडु से डीएम को मेल पर भेजी गई है.

तमिलनाडु से आया मेल

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तमिलनाडु से एक मेल आया, जिसमें बाराबंकी जिलाधिकारी के कार्यालय में बम होने की सूचना दी गई. डीएम शशांक त्रिपाठी ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक और बम डिस्पोजल टीम को फोन पर दी. इसके बाद कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

बम डिस्पोजल टीम ने शुरू किया सर्च अभियान

पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया. जिलाधिकारी के कार्यालय, न्यायालय, वेटिंग रूम सहित तमाम कक्षों में तलाशी ली जाने लगी. एक-एक अलमारी को खोलकर तलाशी ली जा रही है. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मेल आइडी का परीक्षण करा रहे हैं. मेल आइडी को सर्विलांस टीम को दी गई है. डीएम कार्यालय के पास अधिवक्ता भी बैठते हैं, जिन्हें सतर्कतावश वहां से हटा दिया गया है. सर्च अभियान चल रहा है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This