Bareilly: संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर दंपती और तीन बच्चों की मौत, घटना पर CM योगी ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेलीः यूपी के बरेली से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां फरीदपुर कस्बे में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में जिंदा जलकर मौत हो गई. रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर आईजी बरेली रेंज व एसएसपी ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है. सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

मकान से धुआं निकलकता देख पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ एक मकान में किराए में रहते थे. राज की तरह शनिवार रात भी सभी एक ही कमरे में सोए थे. सुबह पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलता देखा. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी.

कमरे का दरवाजा था बंद, बाहर से लगा था ताला
यह बताया गया है कि कमरे का दरवाजा बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था. अंदर से दरवाजा बंद करने के लिए कोई सिटकनी भी नहीं थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के किसी ने दरवाजा धक्का देकर खोल दिया था. अंदर गया तो देखा कि कमरे के अंदर पांच लोगों के शव बुरी तरह जल चुके थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया
इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है. तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. क्योंकि जिस कमरे में लाशें मिलीं, उसका दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा था. जाहिर सी बात है कि आग में जलते समय दंपती और बच्चे चीख-पुकार कर रहे होंगे, लेकिन मोहल्ला में किसी ने उनकी चीखें नहीं सुनी, जिससे साजिस के तहत हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. इस संबंध में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि बहुत की दुखद घटना हुई है. घर में आग कैसे लगी है, हर पहलू पर जांच कराई जा रही है. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है....

More Articles Like This

Exit mobile version