Beijing: भूकंप के तेज झटकों से कांपी चीन की धरती, भयवश लोग घरों से बाहर निकले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजिंगः भूकंप के तेज झटकों से चीन की धरती कांप उठी. चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने बताया कि गुरूवार (4 दिसंबर) को देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित शिनजियांग क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. तेज झटका महसूस होते ही भयवश तमाम लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

दस किमी गहराई में था केंद्र

शिनजियांग किर्गिस्तान की सीमा से लगा हुआ है. सीईएनसी के मुताबिक, भूकंप किर्गिस्तान-शिनजियांग सीमा के पास अक्की काउंटी के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.44 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. सरकारी मीडिया के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम 4.34 बजे तक स्थानीय अधिकारियों को किसी के हताहत होने या इमारतों के गिरने की कोई खबर नहीं मिली है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version