भदोही: हादसे का शिकार हुई एंबुलेंस, पति का शव लेकर आ रही पत्नी सहित दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambulance Accident: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी संज्ञान में आती है, जिसके बारे में सोचकर मन दुखी हो जाता है. कुछ इसी तरह से घटना यूपी के भदोही जिले से सामने आई है. यहां एक एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में पति का शव लेकर आ रही पत्नी सहित दो महिलाओं की जहां मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

एंबुलेंस से दिल्ली से पति का शव लेकर आ रही थी पत्नी

जानकारी के अनुसार, वरुण नाम के एक व्यक्ति की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वरुण के शव को लेकर उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए बिहार में गया अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर जैसे ही एंबुलेंस गोपीगंज के पास गोपपुर पहुंची, तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई.

हादसे में इन महिलाओं की हुई मौत

इस हादसे में वरुण की पत्नी ममता और उनकी एक रिश्तेदार बेबी की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एंबुलेंस में सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस कंटेनर से एंबुलेंस टकराई, उस कंटेनर का चालक और खलासी भी घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version