पंजाब की मदद को आगे आए ‘भाईजान’: सलमान खान ने भेजी दो नाव, कई गांव गोद लेंगे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Salman khan: पंजाब में बाढ़ ने आफत मचाई है. इससे लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभिनेता सलमान खान आगे आए हैं. उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी हैं. आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव दीपक बाली ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर हुसैनीवाला बार्डर के कई गांव सलमान गोद लेंगे. शनिवार को बाली यहां के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे.

जिला प्रशासन के हवाले की गई दो नाव

जनरल सचिव बाली ने कहा कि अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दो नाव भेजी है. उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद हुसैनीवाला से सटे सीमावर्ती कई गांव को सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन गोद लेगी और उनका विकास करेगी. उन्होंने कहा आज वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्या सुनते सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के पहुंचे. सलमान खान की ओर से दी गई दो नाव भी जिला प्रशासन के हवाले की गई है.

बाढ़ पीड़ितों को राशन और फीड बांटी

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को हर प्रकार के मदद कर रही है. स्थिति सामान्य होने के बाद भी उनकी मदद में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. ये कुदरत की आपदा है, इसे मिलजुल कर ही झेलना पड़ेगा. बाली ने बाढ़ पीड़ितों को राशन और पशुओं की फीड बांटी और कहा कि पंजाब सरकार की नजर हर व्यक्ति पर है. प्रत्येक व्यक्ति की मदद की जाएगी.  जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगा हुआ है. इस मौके पर बाली ने गांव गट्टी राजोके के सरपंच प्रकाश सिंह से उनके गांव के हालात संबंधी जानकारी ली.

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version