भिवाड़ीः तेज आंधी से गिरी मकान की दीवार, मां और मासूम बेटी की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भिवाड़ीः हरियाणा से मौसम के कहर की खबर सामने आई है. शनिवार की देर रात आई तेज आंधी-तूफान के दौरान यहां टपूकड़ा थाना क्षेत्र के नाखनौल गांव की लंबी की ढाणी में एक मकान के तीसरे मंजिल की दीवार गिरा गई. इस घटना में जहां मां और उसकी मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

कच्चे मकान में से रहा था परिवार, गिरी पड़ोसी की दीवार

पथरेड़ी गांव के पूर्व सरपंच अख्तर ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला राहुल परिवार सहित नाखनौल गांव के लंबी की ढाणी में अपने कच्चे मकान में सो रहा था. उनके प्लॉट के बगल में नूंह जिले के नाई गांव निवासी मुबारिक के मकान की तीसरी मंजिल की चार इंच की दीवार साल भर से खड़ी थी, लेकिन लेंटर नहीं डाला गया था.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पड़ोसी

बीते शनिवार की देर रात आए तेज आंधी व तूफान से दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे में राहुल, पत्नी सुमया और उनकी एक वर्षीय बेटी तानिया दब गईं. घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा के बीच मलबा हटाने हटाने में जुट गए.

गर्भवती थी मृतका सुमैया

सभी को मलबे से निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, मां सुमैया और एक वर्षीय मासूम तानिया ने टपुकड़ा के अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है. पूर्व सरपंच अख्तर ने बताया कि मृतक सुमैया आठ माह की गर्भवती थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This