बड़ा ऐलान: अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी. यह ऐलान यूपी के आबकारी मंत्री ने किया है. पहले से मौजूद सभी दुकानों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे.

क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी
उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया जा चुका है. अब 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मद्य निषेध घोषित किया गया है. इस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी. आबकारी मंत्री ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध पूरे अयोध्या महानगर क्षेत्र पर लागू नहीं है. सिर्फ 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में लागू होगा.

युद्ध स्तर पर चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी
मालूम हो कि नगर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है, जिसकी वजह से अयोध्या में प्रदेश के मंत्रियों के साथ ही आला-अधिकारियों का जमावड़ा लग रहा है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. इसके पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या आएंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है. युद्ध स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है.

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version