पुलिस भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: DGP बोले- राजीव नयन ने बेचा था पेपर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी में हुए सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में 178 एफआईआर दर्ज हुई है और 396 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

डीजीपी ने बताया कि टीसीआई एजेंसी के पास पेपर के ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी थी. इस केस का आरोपी अभिषेक शुक्ला टीसीआई एक्सप्रेस का पूर्व कर्मचारी है, तो वहीं शिवम गिरी, रोहित पांडे टीसीआई के वर्तमान कर्मचारी है. इतना ही नहीं इस केस में शामिल आरोपी डॉक्टर शुभम मंडल से पूछताछ हो रही है. फिलहाल दो आरोपी रवि अत्रि और राजीव नयन मिश्रा फरार है. उनकी तलाश जारी है.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि डॉक्टर शुभम मंडल ने वेयर हाउस में बॉक्स खोलकर पेपर की फोटो खींची थी. इसके बाद राजीव नयन मिश्रा ने पेपर बेचा था.

Latest News

Shukra Gochar 2026: जुलाई में शुक्र और सूर्य की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

जुलाई में शुक्र और सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version