बिहारः सारण में हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Truck Tempo Collision: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात सारण में ट्रक ने एक ऑटो के रौंद दिया. इस हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता और उसकी मासूम बेटी घायल है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवार लुधियाना में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था. छपरा जंक्शन पर देर रात ट्रेन से उतरने के बाद परिवार के लोग टेंपो से घर जा रहे थे. इसी दौरान छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के समीप ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. विशाल कुमार की 21 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी और उनके नौ माह के बेटे ऋषभ और चालक आशीष कुमार कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाद में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी भोला प्रसाद के 20 वर्षीय बेटे अमन कुमार ने भी दम तोड़ दिया.

पिता-पुत्री का चल रहा इलाज

इस हादसे में विशाल कुमार के पुत्र ऋषभ की जान चली गई, जबकि दो वर्षीय पुत्री आदित्य गंभीर रूप से घायल है. पिता विशाल कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हैं. दोनों का इलाज हाजीपुर में चल रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

दिवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस तो फंस सकते हैं बॉस! जानें कर्मचारियों के लिए क्या कहता है कानून

Diwali Bonus Rules: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घर की सजावट, कपड़ों, मिठाइयों और दूसरे जरूरी सामान...

More Articles Like This

Exit mobile version