Bihar Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार SUV, आठ की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Accident: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. सोमवार की सुबह यहां खगड़िया में हाईवे पर एक एसयूवी ट्रैक्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में जहां आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया.

बारात से लौट रहे थे एसयूवी सवार
बताया जा रहा है कि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर से बारात मरैया थाना क्षेत्र स्थित बिठला गांव आई थी. सूर्योदय से पहले करीब तीन से चार बजे के बीच बारात के लोग लौट रहे थे. इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र स्थित विद्या रत्न पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एसयूवी वाहन सीमेंट लोड ट्रैक्टर के पीछे टकरा गया. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में वाहन सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए. एक घायल ने सदर अस्पताल खगड़िया में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

परिजनों में मची चीख-पुकार
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वह चीख-पुकार करने लगे. तत्काल परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुड़ गई है. अस्पताल में अफरा-तफरी की माहौल हो गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान विनोद ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, उमेश ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, प्रमोद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, विकास ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार, राम ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र पलटू ठाकुर, शांति ठाकुर के 47 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, विकास ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्र दिलों कुमार और रोहन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

UIDAI Rules 2026: आधार के बदले नियम, अब नए दस्तावेज जरूरी, पहले से ज्यादा भी मिलेंगे विकल्प

UIDAI Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करने की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित,...

More Articles Like This