Bihar: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Police: बिहार से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बीती रात गया पुलिस लाइन में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. यह घटना गया पुलिस लाइन बैरक नंबर दो के समीप पार्क की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुटी हैं.

पुलिस लाइन बैरक नंबर दो के समीप पार्क में ASI ने खुद को मारी गोली

बुधवार की रात किसी समय गया पुलिस लाइन बैरक नंबर दो के समीप पार्क में एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. रात में किसी को गोली की आवाज नहीं सुनाई थी. गुरुवार की सुबह जब पुलिस के जवान पार्क पहुंचे तो देखा कि एएसआई की कनपटी से खून आ रहा था, लेकिन उस समय एएसआई की मौत हो चुकी थी.

मुफस्सिल थाना में तैनात थे नीरज कुमार

मृतक एएसआई की पहचान नीरज कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गया जिले के मुफस्सिल थाना में तैनात थे. वह बिहार के लखीसराय जिला के रहने वाले थे. एएसआई नीरज कुमार 40 दिनों के छुट्टी पर थे और ड्यूटी ज्वाइन करने गया आए थे. मौके से पुलिस ने मृत दरोगा की सर्विस रिवाल्वर को जब्त कर लिया. हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पात नहीं चल सका है.

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक एएसआई के परिजनों को दी. इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version