Bihar: बीच बाजार गोली मारकर BJP विधायक के भतीजे की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कटिहारः बिहार से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. बुधवार को दिनदहाड़े यहां अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. यह वारदात कटिहार शहर में हुई है. जहां भाजपा की महिला विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने कटिहार जिले की कोढ़ा सीट से भाजपा की विधायक कविता पासवान के भतीजे को गोलियों का निशाना बनाया है.

संग्राम संघ ड्राइवर टोला के पास हुई घटना
बताया जा रहा है कि गोली लगने से भाजपा विधायक के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए. मृतक का नाम नीरज पासवान बताया जाता है, जो कोढ़ा की महिला विधायक कविता पासवान का भतीजा था. यह वारदात कटिहार शहर के नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ ड्राइवर टोला के पास हुई.

पुलिस कर रही घटना की जांच-पड़ताल
जानकारी के अनुसार, हत्या की इस घटना के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मृतक नीरज पासवान की भी आपराधिक छवि थी और वह पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था, जो कि हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकाला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This