Bihar: CM नीतीश कुमार के करीबी मंत्री के साले पर कसा शिकंजा, ED और IT की छापेमारी

बेगूसरायः गुरुवार की सुबह एक साथ ईडी और इनकम टैक्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय कुमार सिंह के घर पर छापा मारा है. टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया.

सात वाहनों से पहुंचे अधिकारी
सात वाहनों से जांच एजेंसी के अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे. सभी वाहन रांची और पटना नंबर के हैं. अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगूसराय के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है. अजय सिंह का लोहे की फैक्ट्री सहित दर्जन भर से ज्यादा उद्योग-धंधे हैं.

बाहर एसएसबी के जवान तैनात
घर के बाहर एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है. गली में किसी के घुसने पर मनाही है. वहीं, मीडिया को देखते हुए घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है.

इधर, छापेमारी पूरी होने के बाद ही आईटी और ईडी के अधिकारी मामलों को लेकर कुछ बताएंगे. वहीं, बिहार में कल विपक्षी एकता की बैठक है. विपक्ष के नेताओं का पटना आने का सिलसिला शुरू हो गया है. ऐसे में नीतीश कुमार के मंत्री के रिश्तेदार के घर छापेमारी से सियासी गलियारे में खलबली मच गई है.

Latest News

Purvottanasana Benefits: घंटों बैठने से शरीर हो गया है अकड़न का शिकार? करें ये आसान योगासन

Purvottanasana Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत मुद्रा में रहना और...

More Articles Like This

Exit mobile version