Bihar: पटना जंक्शन के सामने होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, कई झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे राजधानी पटना में जंक्शन के सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में भीषण आग लग गई. लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से से घिर गई. आग होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी पहुंच गई. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने में जुट गया. आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा था. बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है.

अगलगी के करीब डेढ घंटे एक शख्स की लाश बाहर निकाली गई. इसके आधे घंटे बाद दो युवतियों की लाशें बाहर निकाली गई. अब तक कुल तीन लोगों की मौत चुकी है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. इन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है.

पटना सेंट्रल रेंज के टीएसपी सत्य प्रकाश ने पुष्टि करते हुए बताया कि पाल होटल में लगी आग की घटना में 6 लोगों की मौत हुई है. इसमें तीन महिला और तीन पुरुष हैं. दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि लगभग 20 लोगों को पीएमसीएच में इलाज के लिए को भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया. ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए. फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है.

अब तक 30-35 लोगों को बाहर निकाला गया
फायर ब्रिगेड की टीम की मानें तो अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है. रेस्क्यू अभी भी जा रही है. आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं. इधर, जिन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है. मौके पर छोटे-बड़े अग्निशमन की लगभग दर्जन भर गाड़ियां मौजूद हैं. लगातार आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. इधर, भीषण आग ने पाल होटल के पास के दो अन्य होटलों में भी अपनी जद में ले लिया. हवा तेज होने की वजह से पाल होटल के दाहिनी तरफ के दोनों होटल भी आग की जद में आ गए.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version