Bihar News: दूल्‍हे राजा ने कर दिया कुछ ऐसा, लौटना पड़ा बिन दुल्हन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से हैरान करने वाली खबर आ रह है. यहां दूल्हे राजा को पैग मारना महंगा पड़ा. दुल्हन को विदा कराकर अपने घर के चौखट पर ले जाने से पहले ही उससे साथ छूट गया. लड़के पक्ष के लोगों ने मामले को संभालने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और दूल्हे राजा सहित बाराती मन में निराशा लिए बिन दुल्हन लौट गए.

सिवान जिले से आई थी बारात
जानकारी के अनुसार सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो की बारात गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो के यहां आई थी. जनवासा से बाराती नाचते-गाते दुल्हन पूजा के दरवाजा पर पहुंचे. बारातियों के जमकर खातिरदारी की गई.

नशे की हालत में मंडप में पहुंचे दूल्हे राजा
इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ. सिंदूर दान के समय दुल्हा मुन्ना कुमार नशे की हालत में जब मंडप में पहुंचा तो सिंदूर भरते समय लड़खड़ाने लगा. यह देखकर दुल्हन पूजा को शक हुआ और वह थोड़ी दूर बैठ गई. किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को काबू में किया. विवाह के बाद विदाई दुल्हन की विदाई की रस्म भी पूरी हो गई.

गाड़ी में नशे की हालत में दूल्हा करने लगा अश्लील हरकत
विदाई के बाद दुल्हन की गाड़ी गांव से थोड़ी ही दूर गई थी कि दूल्हे ने नशे की हालत में दुल्हन से अश्लील हरकत शुरू कर दी. इस हरकत से दुल्हन का माथा ठनक गया. उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया. इससे दूल्हा सहित उसके परिवार की बेचैनी बढ़ गई. दुल्हन के घर वालों ने भी उसके फैसले का साथ दिया. इस दौरान घंटों पंचायत के बाद भी दुल्हन ससुराल जाने को राजी नहीं हुई. वहीं लड़के व उसके भाई को गांव वालों ने बंधक बना लिया. फिर पंचायत के बाद उन्हें छोड़ा गया. दूल्हा सहित बाराती मन में निराशा लिए बिन दुल्हन के ही लौट गए.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This