बिहार के सीतामढ़ी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

Bihar: बिहार में हत्या जैसे वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. सीतामढ़ी जिले के धुमनगर में रविवार की सुबह बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. जब स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले तो इस वारदात की जानकारी मिली.

पुलिस अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं कर पायी

वहीं इस डबल मर्डर से आस- पास सनसनी फैल गई. पुलिस अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं कर पायी है. मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. मृतकों की पहचान रुपौली रुपहरा पंचायत के दिलीप कुमार और भल्ली गांव के राजेश पासवान के रूप में हुई है. दोनों शव बंसवारी इलाके में मिले हैं. गोली दोनों युवकों के चेहरे पर चलाई गई थी. जिससे उनकी पहचान भी मुश्किल हो गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही आस- पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में आक्रोश का माहौल बन गया. मृतकों के परिजनों का रो- रोकर बुरे हाल है. बथनाहा थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. FSL टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.

पूरे इलाके में संदिग्धों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस वजह से हुई. पुलिस पूरे इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है. पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और अपराधियों की पहचान हो सकेगी.

यह भी पढ़े: सेप्टिक टैंक में गिरे बच्चे को बचाने उतरे तीन लोगों की डूबकर मौत, बच्चा जीवित

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This