भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के भाई की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन समर्थकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुज़फ्फरनगरः यूपी के मुजफ्फरनगर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की देर रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के भाई की सफारी गाड़ी जेसीबी से टकरा गई. इस दुर्घटना में चंदन चौहान के तीन समर्थकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.
देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे में सतपाल और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. यहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय अनुराग कुमार निवासी टोली मोहल्ला जिला झांसी, 30 वर्षीय सतपाल निवासी मोहल्ला बलरामपुर जिला झांसी और राहुल पुत्र सुभाष निवासी एकता विहार रुड़की रोड के रहने वाले थे.
नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों पिछले दिनों से चंदन चौहान के चुनाव प्रचार में लगे हुए थे. जेसीबी बच्चन सिंह कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह की है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी गई. तहरीर मिली तो मुकदमा दर्द कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी.

Latest News

दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को बोनस और DA में बढ़ोतरी की उम्मीद!

Yogi Government Diwali Gift: उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ...

More Articles Like This

Exit mobile version