न्यूयॉर्क में हादसाः लिबर्टी आइलैंड के पास पलटी नाव, मासूम बच्चे सहित दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York Boat Accident: न्यूयॉर्क से नाव हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही नाव पलट गई. इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है. सिटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि यह नाव शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10:27 बजे लिबर्टी आइलैंड और न्यूयॉर्क हार्बर के पास पलट गई, जहां मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी स्थित है.

FDNY के मुताबिक, उन्हें नाव पलटने और लोगों के पानी में डूबने की सूचना मिली थी. इसके बाद NYPD के गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी से एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

दो लोग गंभीर हालत में मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया. मामूली रूप से घायल बारह अन्य लोगों को भी इलाके के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों की अस्पताल में मौत हो गई, जिसमें एक महिला और पांच महीने के बच्चा शामिल है. गंभीर हालत में उन्हें NYU लैंगोन हेल्थ ब्रुकलिन ले जाया गया था. फिलहाल, मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

ABC7 न्यूयॉर्क के मुताबिक, सूचना मिलते ही FDNY और न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट की हार्बर, स्कूबा और एविएशन यूनिट्स घटनास्थल पर पहुंच गई थीं.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, कुछ घायल लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए और घटना के बाद कई अन्य लोगों को डॉक पर लौटते हुए देखा जा सकता है. घटनास्थल पर पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

हादसे का शिकार हुई नाव 22-फुट की बोराइडर मोटरबोट थी. नाव पलटने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. यूएस कोस्ट गार् ने बताया कि जांचकर्ता इस घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए नाव के कप्तान से भी पूछताछ करेंगे. घटना की जांच चल रही है.

Latest News

Asian Games 2026: मेरे जन्मदिन से पहले मिला यह गोल्ड मेडल यादगार बन गया- लवलीना एशियन

New Delhi: मैरी कॉम के बाद लवलीना एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली दूसरी महिला बॉक्सर बन गई हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version