बोलिविया: सैन्य परिसर के अंदर भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bolivia Explosion: बोलिविया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचाई. स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के अनुसार, में शुक्रवार को हुए इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है.

सैन्य परिसर में कहां और कब हुआ विस्फोट?

विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे वियाचा स्थित सैन्य परिसर में हुआ. यह इलाका बोलिविया की राजधानी ला पाज से करीब 30 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों के मुताबिक, धमाका उस हिस्से में हुआ, जहां आतिशबाजी और पायरोटेक्निक सामग्री रखी गई थी. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट की शुरुआत किस कारण हुई. अधिकारियों ने बताया कि परिसर में रक्षा मंत्रालय के भंडार में रखी आतिशबाजी मौजूद थी.

स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने बताया

स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने बताया कि 62 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी और मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच सकती है. घायल लोगों में से 14 को इलाज के लिए ला पाज के अस्पतालों में ले जाया गया. इनमें एक बच्ची भी शामिल थी, जो तीसरी डिग्री तक जल गई. पुलिस के मुताबिक, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए और विस्फोट की वजह से आसपास के दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा.

सूचना मिलते ही सैन्य परिसर पहुंचीं आपातकालीन सेवाएं

विस्फोट की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं सैन्य परिसर पहुंचीं. घायलों को चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस, मेडिकल टीम और पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचाने का काम शुरू किया.

अधिकारियों ने दी सैन्य परिसर से दूर रहने की चेतावनी

स्थानीय लोगों को अधिकारियों ने सैन्य परिसर से दूर रहने की चेतावनी दी है. स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि दमकलकर्मियों को परिसर में अब भी गर्मी का एक स्रोत मिला है, जिससे दोबारा विस्फोट होने की आशंका बनी हुई है. इसी खतरे को देखते हुए लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील की गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This