Bomb Threat: दो विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः विमानों को बम से उड़ाने वाली धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में रविवार को भी कई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है. आकासा एयर और विस्तारा के कई विमानों को बम की धमकी मिली. इस धमकी को लेकर एयरलाइंस ने आपातकालीन लैंडिंग प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया. विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

आकासा एयर और विस्तारा विमानों को मिली धमकी
बताया जा रहा है कि सिंगपुर से पुणे आ रहे विमान को धमकी मिली थी. बम की धमकी मिलने के बाद पुणे एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. वहीं, अकासा एयर की लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में भी धमकी मिली. इस विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

30 विमानों को मिली थी बम की धमकी
मालूम हो कि बीते शनिवार को भारतीय एयरलाइनों के 30 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. लगातार मिल रहीं इन धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है. एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था-चाक चौबंद कर दी गई है. पिछले सात दिनों में 70 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है.

Latest News

बांग्लादेश चुनाव: भारत से सटे बॉर्डर इलाकों में जीती कट्टरपंथी ‘जमात’, देश की सुरक्षा एजेंसियों ने किया एलर्ट!

New Delhi: बांग्लादेश के चुनाव ने भारत के एक और टेंशन को बढा दिया है, जो देश के लिए...

More Articles Like This