Budaun: डीसीएम और पिकअप की टक्कर, दो लोगो की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budaun News: यूपी के बदायूं से सड़क हादसे की खबर आ रही है. रविवार की सुबह बदायूं-दातागंज मार्ग पर डीसीएम और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. एक भैंस भी हादसे का शिकार हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सब्जी लेकर मंडी जा रहे थे ब्रजेश और गोविंद
जानकारी के अनुसार, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी ब्रजेश (18 वर्ष) और गोविंद (20 वर्ष) अपने खेतों में सब्जी की खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे. रविवार सुबह दोनों किसान पिकअप में सब्जी लादकर बदायूं मंडी ले जा रहे थे. वाहन दातागंज के मोहल्ला बड़ा पूरा निवासी जयप्रकाश चला रहा था. वाहन में गांव के अर्पित और गंगाधर भी बैठे थे.

भैंस को बचाने में हुआ हादसा, भैंस की भी मौत
अभी पिकअप वाहन मूसाझाग थाना क्षेत्र में किसरुआ गांव के नजदीक ही पहुंचा था, कि आचानक गांव के छेदालाल की भैंस खुलकर सड़क पर आ गई. उसे बचाने के चक्कर में डीसीएम भैंस को अपनी जद में लेते हुए पिकअप से टकरा गई. जिससे ब्रजेश और गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश, अर्पित और गंगाधर घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे में भैंस की भी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version