बवाना में गोली मारकर कारोबारी की हत्या: सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: सोमवार को दिल्ली के बवाना इलाके में कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से गैंग ने इस हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. गैंग ने स्पष्ट किया है कि यह हत्या किसी लूटपाट के इरादे से नहीं की गई थी, बल्कि रंगदारी मांगने के मामले में कारोबारी के बीच में आने की वजह से हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कारोबारी वैभव गांधी ने रंगदारी मांगने के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी. इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया. गैंग ने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में जो भी इस तरह के मामलों में बीच में आएगा, उसे भी इसी अंजाम का सामना करना पड़ेगा.

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में दिल्ली पुलिस गहन जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की सत्यता की पड़ताल की जा रही है. पुलिस हमलावरों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमें गठित की हैं, जो गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही हैं.

कारोबारी पर बदमाशों ने चलाई कई राउंड गोलियां

मालूम हो कि बवाना में कारोबारी वैभव गांधी (35 वर्ष) की उनकी फैक्टरी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12:51 बजे पुलिस को पूठ खुर्द में वारदात की सूचना मिली थी. वैभव परिवार के साथ फॅक्टरी नंबर 133, सेक्टर-4, डीएसआईआईडीसी बवाना में रहते थे. परिवार में पिता सुरेंद्र गांधी व अन्य सदस्य हैं. सोमवार को वह फैक्टरी से निकले ही थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. बदमाशों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This