कैलिफोर्निया: लाइब्रेरी में युवक ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, महिला सहित दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Library Shooting: अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उत्तरी कैलिफोर्निया में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां चिको शहर की एक पब्लिक लाइब्रेरी में 18 साल के एक सिरफिरे लड़के ने पूरी प्लानिंग के साथ अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. इस हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि अमेरिकी पुलिस ने सूचना मिलने के महज 4 मिनट के अंदर ही जान की बाजी लगाकर शूटर को जिंदा दबोच लिया, जिससे लाइब्रेरी के अंदर मौजूद दर्जनों अन्य लोगों की जान बच गई.

अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध ने लाइब्रेरी के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति को गोली मार दी और फिर इमारत के अंदर घुसकर एक महिला की भी गोली मारकर हत्या कर दी. चिको के पुलिस प्रमुख बिली एल्ड्रिज ने बताया कि सोमवार शाम ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा से संबंधित आपातकालीन फोन कॉल में गोलियों की आवाजें और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. एल्ड्रिज ने जान-माल के और नुकसान को रोकने पर पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पहली आपातकालीन कॉल मिलने से लेकर संदिग्ध को हिरासत में लेने तक की पूरी कार्रवाई चार मिनट से भी कम समय में पूरी कर ली गई.

Latest News

कोलकाताः तारातल्ला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, मलबे में दबे 60 मजदूर, बचाव अभियान जारी

Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा बुधवार की दोपहर महानगर के...

More Articles Like This

Exit mobile version