Canada: ब्रिटिश कोलंबिया के जंगल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी घोषित, हजारों लोगों ने छोड़ा घर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Columbia Fires: कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से जंगल की आग फैल रही है. इसकी वजह से पूरे राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. तेज हवाओं की वजह से आग रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रही है और कई समुदायों पर खतरा मंडरा रहा है. वैंकूवर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के प्रीमियर डेविड एबी ने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं. आग की स्थिति हर मिनट बदल रही है. रात में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अधिकारों की जरूरत थी, इसलिए आपातकाल लगाना जरूरी हो गया.

डेविड एबी ने कहा- सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना

डेविड एबी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और राहत कार्यों में मदद करना है. उन्होंने बताया कि आग से घिरे लोगों को बचाने के लिए हवाई निकासी का काम भी जारी है. प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के मुताबिक, आपातकाल लागू होने के बाद सरकार को संकट से निपटने के लिए अधिकार मिल जाएंगे. इसमें आवासों को अपने नियंत्रण में लेना और स्थानीय स्तर पर यात्रा पर रोक लगाना भी शामिल है.

समरलैंड के पास लगी आग सबसे खतरनाक बनी हुई है. इस कारण हजारों लोगों को घर छोड़ने को विवश होना पड़ा है. कई घर और संपत्तियां आग में जलकर नष्ट हो गई हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि संघीय सरकार बीसी को आग बुझाने और राहत कार्यों में हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This