Canada Shooting: कनाडा में तीन भारतीय गिरफ्तार, गोलीबारी का आरोप, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada Shooting: गोलीबारी के आरोप में कनाडा में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है. उन पर एक घर के बाहर फायरिंग का आरोप है. तीनों पर हथियार के जुड़े अपराध का आरोप लगाकर 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह और दयाजीत सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों की तस्वीर जारी की है और लोगों से आगे की जांच और कार्रवाई के लिए घटना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने, सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज शेयर करने की मांग की गई है. तीनों पर कैनेडियन क्रिमिनल कोड के तहत हथियार चलाने का आरोप है.

दरअसल, 1 फरवरी को सुबह करीब 3:50 बजे कनाडा के सरे में क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोली चलने और आग लगने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस की एक टीम उस वक्त क्रिसेंट के पास ही गश्त कर रही थी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. जारी बयान में पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों को थोड़ी देर बाद 28 एवेन्यू और 140 स्ट्रीट के पास एक राइडशेयर गाड़ी में बैठने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

कनाडा में पुलिस प्रोजेक्ट एश्योरेंस चलाती है, जिसके तहत टीम उन इलाकों और बिजनेस एरिया में गश्त करती है, जिन्हें जबरन वसूली और जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी का निशाना बनाया जाता है. मालूम हो कि इसके पहले 26 जनवरी को भी एक गोलीबारी की घटना में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version